ऋषिकेश। कांग्रेस पार्टी के मेयर प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव ने नगर निगम के वार्ड नंबर 27 बैराज और वार्ड नंबर 32 सुमन बिहार में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से निकाय चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान मेयर प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव ने स्थानीय नागरिकों को कांग्रेस की विकास नीति से अवगत कराया। कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य ऋषिकेश नगर निगम के सभी क्षेत्रों का समग्र विकास है, और इसके लिए वे पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस को अपना समर्थन दें ताकि शहर में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बुनियादी ढांचे और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं को बेहतर किया जा सके। बताया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता की भलाई के लिए काम किया है। उनके नेतृत्व में ऋषिकेश में नई दिशा और विकास की गति प्राप्त होगी।
दीपक प्रताप ने कहा कि कांग्रेस का मेयर बनने के बाद सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास की गति को तेज किया जाएगा। जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम के समग्र कार्यों में पारदर्शिता, जिम्मेदारी और जनभागीदारी को बढ़ाने की भी बात की।