ऋषिकेश
बापूग्राम वनभूमि प्रकरण कैबिनेट में लाने की मांग

ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के दौरान बापूग्राम वनभूमि प्रकरण पर चर्चा की।
उन्होंने सीएम को अवगत कराया कि लंबे समय से वनभूमि विवाद के कारण बापूग्राम के निवासी असमंजस में और चिंतित हैं। लिहाजा, इस विषय को कैबिनेट में लाया जाना चाहिए। ताकि प्रभावित लोगों को राहत मिल सके।
अग्रवाल ने बताया कि सीएम ने बापूग्राम प्रकरण पर जनहित को सर्वोपरि रखते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। साथ ही क्षेत्र के विकास और जनहित में अग्रवाल के प्रयासों को सराहा है।
बताया कि उन्होंने सीएम से ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में सड़क, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों के लिए भी सहयोग मांगा है।



