ऋषिकेशचुनाव

दावाः इसबार कांग्रेस के साथ खड़े हैं पूर्व सैनिक

श्यामपुर में कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने किया पूर्व सैनिकों के साथ संवाद स्थापित

Rishikesh Assembly Election 2022: ऋषिकेश। श्यामपुर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने पूर्व सैनिकों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान रमोला ने पूर्व सैनिकों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। साथ ही पार्टी की सरकार बनने पर उनके हितों के लिए कार्य करने की बात कही।

श्यामपुर बाईपास स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जयेन्द्र रमोला ने कहा कि सैनिक ही हैं जो अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय हमारी सुरक्षा के लिए बिताते हैं, हमारे लिए शहीद होते हैं। उनका जीवन देश को समर्पित रहता है। सेवाकाल के बाद भी उन्हें जूझना पड़ता है। वह हमारी धरोहर है। उनका सम्मान हम सभी के लिए जरूरी है।

पूर्व सैनिक विक्रम शाही ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में पूर्व सैनिकों के रोजगार के अवसर समाप्त हो गए हैं। आज पूर्व सैनिक सिर्फ सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी ही हासिल कर पा रहा है। जबकि कांग्रेस ने उनके लिए आरक्षण की व्यवस्था थी। इसीलिए पूर्व सैनिक आज कांग्रेस के साथ खड़ा है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश सचिव मनोज गुसाईं, सनमोहन सिंह रावत, बलवंत रागंड, महेंद्र सिंह, एसएम लसियाल आदि मौजूद थे।

गांव से शहर तक जनसंपर्क, कार्यालय उद्घाटन
कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सुबह चोपड़ा फार्म में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। वहीं हरिपुरकला में बैठक और छिद्दरवाला, साहबनगर, खैरीखुर्द, इंदिरानगर, प्रगति विहार, कुमारवाडा आदि में जनसंपर्क किया। इस दौरान रमोला ने कहा कि उन्हें जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। लोग भी अब परिवर्तन चाहते हैं।

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शूरवीर सिंह सजवाण ने दावा किया इसबार कांग्रेस बहुमत से जीत दर्ज करेगी। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. केएस राणा ने कहा कि कांग्रेस समूचे प्रदेश में एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में है। इसबार कांग्रेस की सरकार तय है।

जनसंपर्क में विजयपाल रावत, संजय पोखरियाल, राजेन्द्र पोखरियाल, शिवम चंदेल, धीरज थापा गोकुल रमोला, मनोज गुसाईं, रवि कुमार, आशुतोष बेलवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button