ऋषिकेशसियासत

कांग्रेसियों ने पूर्व स्पीकर के खिलाफ खोला मोर्चा, फूंका पुतला

राज्यपाल और मुख्यमंत्री से विस भर्ती मामले की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

ऋषिकेश। विधानसभा भर्ती मामले को लेकर कांग्रेस ने पूर्व स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व स्पीकर का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से विस भर्ती की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

रविवार को दून तिराहे पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विस भर्ती प्रकरण को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वर्तमान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी के बाद उनका पुतला दहन किया। एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला ने पूर्व स्पीकर पर पहले अपने बेटे को ग़लत तरीक़े से नौकरी लगाने का प्रयास करने और अब भांजे और करीबियों को विस में बैकडोर इंट्री दिलाने का आरोप लगाया।

जयेंद्र रमोला ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के विशेषाधिकार और टेंपरेरी अरेंजमेंट के नाम पर असेंबली में 72 लोगों की भर्ती लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है। जिसकी सीबीआई जांच की जानी चाहिए। साथ ही तब तक वित्त मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल को पद से हटाया जाना चाहिए।

पार्टी के महानगर कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि प्रदेश में घोटाले दर घोटाले चिंता की बात है। जिनमें कहीं न कहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री की भागीदारी के संकेत मिलते हैं। पार्षद राकेश सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ने अपनों को तो नौकरी देने का काम किया, लेकिन कभी बीजेपी के ही किसी पन्ना प्रमुख या कार्यकर्ता को योग्य नहीं समझा। बैकडोर से भर्ती असंवैधानिक है।

प्रदर्शन में प्रदेश सचिव मदनमोहन शर्मा, विवेक तिवारी, पार्षद भगवान सिंह पंवार, देवेंद्र प्रजापति, शकुंतला शर्मा, कपिल शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव राणा, दौलत सिंह चौहान, चंदन सिंह पंवार, वैसाख सिंह पयाल, राजेन्द्र कोठारी, अशोक शर्मा, धर्मेन्द्र गुलियाल, मधु जोशी, उमा ओबराय, सावित्री देवी, जगजीत सिंह, हरिराम वर्मा, मुकेश जाटव, जतिन जाटव, बृजभूषण बहुगुणा, प्रवीन जाटव, मनोज त्यागी, तरूण त्यागी, अजय दास, हिमांशु जाटव, हिमांशु कश्यप, कार्तिक, आशीष, हर्ष कश्यप, ईशु चौहान, राकेश वर्मा, कमल बनर्जी, देव बोहरा, राजेश शाह, अजय दास, जितेन्द्र पाल पाठी, किशनपाल, प्रवीन गर्ग, जयपाल सिंह, पुरंजय राजभर, वीर बहादुर, अजय पंवार, अमन झा, शिवम् प्रजापति, प्रिंस सक्सेना, रमन अरोड़ा, आदित्य झा, राजेश साह, इमरान सैफी, गौरव यादव आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button