![](https://shikharhimalaya.com/wp-content/uploads/2022/10/Rafting-1.jpg)
ऋषिकेश। पश्चिम बंगाल से तीर्थनगरी घुमने आये पर्यटकों की गंगा नदी में राफ्ट पलटने से एक सैलानी की मौत हो गई। हादसा शिवपुरी और मुनिकीरेती के बीच रोलर कोस्टर रैपिड पर पलटी। अन्य पर्यटकों की जान साथ में चल रही एक क्याक के गाइड की मदद से बची।
जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से 16 पर्यटकों का एक दल ऋषिकेश घूमने आया है। यह दल शिवपुरी में दो अलग-अलग राफ्ट पर सवार हुआ। शिवपुरी से आगे और मुनिकीरेती से करीब आठ किलोमीटर पहले रोलर कोस्टर रैपिड पर एक राफ्ट पलट गई। राफ्ट के साथ चल रही एक अन्य कयाक के गाइड की मदद से डूब रहे पर्यटकों को बाहर निकाला गया।
इसबीचएक पर्यटक शुभाशीष बर्मन के पेट में ज्यादा पानी चला गया और वो बेहोश हो गए। उन्हें राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुभाशीष बर्मन यहां अपनी पत्नी और दो बेटियों समेत अपने मित्रों के साथ घूमने आए थे। वो पंजाब नेशनल बैंक कोलकाता के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे।
राफ्ट हादसे में जान गंवाने वाले शुभाशीष बर्मन (62) पुत्र फणींद्र कुमार बर्मन, निवासी- 716 विद्यासागर रोड, थाना बड़ानगर दमदम बेदियापाड़ा, कोलकाता पश्चिम बंगाल के निवासी थे। हादसा करीब 11 बजे पूर्वाह्न के आसपास का बताया जा रहा है।