ऋषिकेश। संत निरंकारी मिशन स्थानीय शाखा की ओर से बाबा हरदेव सिंह की स्मृति में ऋषिकेश के डोबरा विस्थापित क्षेत्र स्थिति बारातघर में पौधरोपण किया गया। मिशन द्वारा बारातघर में आज रोपित 40 पौधों समेत 120 पौधे लगाए जा चुके हैं। मिशन की संगत पौधों की नियमित देखरेख का काम कर रही है।
पशुलोक विस्थापित क्षेत्र में संत निरंकारी मिशन द्वारा आज बाबा हरदेव सिंह की पुण्यस्मृति में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत आज बारातधर में हरशृंगार, अर्जुन, मौलश्री, पत्रजीव आदि प्रजाति के 40 पौधे रोपे गए। बताया गया कि मिशन ने 21 अगस्त 2021 को विभिन्न प्रजातियों के 80 पौधे रोपे थे, जिनमें से 77 पौधे सुरक्षित हैं। पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी संगत के सेवादार संभाल रहे हैं। अगले तीन वर्ष तक यह कार्य जारी रहेगा।
बताया कि बाबा हरदेव सिंह की स्मृति में आज देशभर के 100 निरंकारी सत्संग भवनों में पौधा रौपण और निःशुल्क नेत्र जांच शिविरों का आयोजन किया गया। जिनमें चिकित्सकों की टीमें मोतियाबिंद से संबंधित रोगियों का ऑपरेशन सरकारी अस्पतालों में करेंगी। साथ ही जरूरतमंदों को मिशन की ओर से दवाईयां व चश्मे वितरित किए गए।
कोरोना काल में देश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी होने पर मिशन द्वारा ‘वननेस वन परियोजना’ कार्यक्रम शुरू किया था। जिसके तहत 21 अगस्त 2021 को 350 स्थानों पर डेढ़ लाख के करीब पौधे रोपे गए थे। आज के कार्यक्रम में स्थानीय ब्रांच के संयोजक, ज्ञान प्रचारक, सेवादल के अधिकारी आदि मौजूद थे।