ऋषिकेशधर्म कर्म

Rishikesh: चौदहबीघा में कल से 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

चार दिनों तक चलेगा यज्ञ, कल मंगल कलश व सद्ग्रंथ यात्रा

ऋषिकेश। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में शनिवार से चौदहबीघा मुनिकीरेती में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजक संस्थाएं मां गंगा रामलीला समिति और गायत्री परिवार टिहरी ने आज मीडिया को यह जानकारी दी।

शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान गायत्री परिवार के जोन प्रभारी दिनेश चंद्र मैखुरी ने बताया कि महायज्ञ चौदहबीघा स्थित नए पुल के समीप रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। कहा कि गायत्री परिवार के संस्थापक वेदमूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा के अनुसार यज्ञ का आशय सद्ज्ञान और सत्कर्म है। यज्ञ से ही सत्कर्म और सद्भावनाओं की शिक्षा मनुष्य को मिलती है।

उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को सुबह 10 बजे मंगल कलश व सद्गंथ यात्रा निकाली जाएगी। शाम 4 से 6 बजे तक संगीत प्रवचन होगा। 29 जनवरी को देवपूजन, गायत्री महायज्ञ और संगीत प्रवचन, 30 जनवरी को गायत्री महायज्ञ, विभिन्न संस्कार व संगीत प्रवचन, 31 जनवरी को गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

प्रेसवार्ता के दौरान राजपाल सिंह राणा, वीपी बधानी, राजेश्वरी बहुगुणा, महेंद्र िंसह पंवार, कृष्णानंद बहुगुणा, डॉ. आरती बहुगुणा, राम भट्ट, घनश्याम भट्ट, सुनील आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button