![](https://shikharhimalaya.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG_20211002_223223.jpg)
टिहरी के आखिरी राजा और पूर्व सांसद मानवेन्द्र शाह की धर्मपत्नी राजमाता सूरज कुंवर शाह का 98 की उम्र में निधन हो गया। राजमाता ने दिल्ली स्थित आवास में आज अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार 4 अक्टूबर को मुनिकीरेती में किया जाएगा।
सन् 1923 में राजस्थान के बांसवाड़ा राजघराने में जन्मी सूरज कुंवर का विवाह 1937 में राजकुंवर मानवेंद्र शाह के साथ हुआ था। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ थी। शनिवार को उन्होंने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे एक पुत्र महाराजा मनुजेंद्र शाह और तीन बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई।
जानकारी के मुताबिक रविवार के दिन उनके पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे मुनिकीरेती स्थित राजशाही घाट पूर्णानंद गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राजमाता सूरज कुंवर शाह के आकस्मिक निधन से टिहरी में शोक की लहर है।