उत्तराखंडदेश

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू देहरादून पहुंची, गवर्नर और सीएम ने की आगवनी

President Draupadi Murmu In Dehradun: देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज पहली बार उत्तराखंड पहुंची। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी आगवानी की। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।

गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची हैं। उनकी उत्तराखंड यात्रा को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। एयरपोर्ट से वह हेलीकॉप्टर से जीटीसी हेलीपैड पहुंचकर राजभवन के लिए रवाना हुई। शाम साढ़े छह बजे उनका मुख्यमंत्री आवास पर आगमन होगा। यहां उनके नागरिक अभिनंदन के साथ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।

इस दौरान राष्ट्रपति उपस्थित अतिथियों को संबोधित भी करेंगी। वहीं, विकास से संबंधित एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। उनका रात्रि प्रवास राजभवन में होगा।

शुक्रवार को राष्ट्रपति राजभवन में नक्षत्र वाटिका का शुभारंभ करेंगी। इसके बाद वह मसूरी स्थित लाल बहादुर राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के कार्यक्रम में शामिल होंगी। दोपहर दो बजे वह वापस देहरादून लौटेंगी। शाम चार बजे वह दून विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। जिसके बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

राष्ट्रपति के आगमन पर एयरपोर्ट में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button