उत्तराखंडसियासत

विधानसभाओं के दौरे में देखेंगे ‘60 प्लस’ की तैयारी

15 सितंबर तक 70 विधानसभाओं में प्रवास करेंगे वरिष्ठ भाजपाई

शिखर हिमालय डेस्क
देहरादून। भाजपा ने 2022 के आम चुनाव में ‘60 प्लस’के संकल्प को पूरा करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी से लेकर राज्यसभा सांसद तक सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों का दौरे करेंगे। जो कि 15 सितंबर तक प्रवास कार्यक्रमों को अंतिम रूप देंगे। इस दौरान पार्टी के अभियान और सांगठनिक कार्यों की समीक्षा समेत भावी कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगीं

प्रदेश अध्यक्ष के हवाले से पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रवास कार्यक्रम के तहत दौरा करने वाले पदाधिकारियों में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेंद्र भंडारी, सुरेश भट्ट के अलावा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मयंक गुप्ता, सुरेश जोशी, गजराज बिष्ट, अनिल ग़ोयल का नाम शामिल है।

बताया कि प्रवास कार्यक्रम में दो तरह की बैठकें आयोजित की जाएंगी। पहले में शक्ति केंद्र सयोंजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडलों के पदाधिकारी, मंडलों के मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री, विभागों के सयोंजक व सह सयोंजक, प्रकोष्ठों के सयोंजक व सह सयोंजक और मंडल स्तर से प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी शामिल होंगे।

दूसरे प्रकार की बैठक में भाजपा प्रदेश व जिला पदाधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्ष, महामंत्रियों विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, नगरपालिका व नगर पंचायत अध्यय, ब्लॉक प्रमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से वार्ता की जाएगी। इन दौरों में पार्टी के द्वारा संचालित अभियान और सांगठनिक कार्यो की समीक्षा की जाएगी।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि इनमें प्रमुख रूप से मोर्चा प्रकोष्ठों के मंडल स्तर तक गठन पर चर्चा, शक्ति केंद्र सयोजको, पालकों की सक्रियता व बूथ सत्यापन, बूथ पर होने वाले अन्य कार्यो, पन्ना प्रमुखो व पन्ना प्रमुखो की टोली सहित आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button