पिथौरागढ़ से से सुबह सवेरे दुखद खबर सामने आई है। जनपद की बेरीनाग तहसील में सुबह साढ़े 5 बजे एक बोलेरो खाई में गिरने सेएक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई है। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक सुबह 5ः30 थाना बेरीनाग को गोदी गाड़ पुल के पास हल्द्वानी से थल आ रही एक बोलेरो वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली। जिसके बाद एसओ प्रताप सिंह नेगी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल सभी घायलों को निकाल कर एंबुलेंस और पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक ने तीन महिलाओं को मृत घोषित किया। जबकि तीन अन्य घायलों को उपचार किया जा रहा है।
मृतकों के नाम
रश्मि चंद पत्नी बृजेश चंद निवासी लेजम कौली थल
गीता चंद पत्नी हरीश चंद निवासी लेजम कौली थल
प्रियंका चंद पुत्री भगवान चंद्र निवासी गैना बडालू झुलाघाट
घायलों के नाम
चालक अनिल कन्याल पुत्र खेम सिंह कन्याल निवासी थल
चंदन सिंह सामंत पुत्र देव सिंह सामंत निवासी गोल्लाकुड़ी तड़ी गांव थल
बृजेश चंद्र पुत्र भावेश चंद्र निवासी लेजम कौली थल