![](https://shikharhimalaya.com/wp-content/uploads/2021/10/woman-congress-05-oct-2021.jpg)
शिखर हिमालय डेस्क
ऋषिकेश। महिला कांगेस राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूज़ा ने लखीमपुर खीरी मामले में यूपी सरकार पर हत्यारों को बचाने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार ने हत्यारों को पकड़ने की बजाए पीड़ितों के दुःख में शामिल होने जा रही प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर महिलाओं के प्रति अपनी मंशा को स्पष्ट किया है।
यह बात उत्तराखंड में महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने आई नेटा डिसूजा ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनके स्वागत के दौरान कही। कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या की गई है। इस सरकार को हत्यारी सरकार कहा जाना चाहिए। डिसूजा ने कहा कि भाजपा सरकारें देश में महिलाओं, युवाओं समेत हर वर्ग की आवाज को दबाना चाहती हैं। देश में 50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है, वह तय करेंगी कि उन्हें कौन सी सरकार चाहिए।
डिसूजा ने विधानसभा चुनावों में महिलाओं की भूमिका पर कहा कि चुनाव में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उनसे वार्ता की जाएगी। साथ ही प्रदेशभर में संगठन को मजबूत किया जाएगा। कहा कि उत्तराखंड में महिलाएं भाजपा सरकार को उखाड़े फेंकने का काम करेंगी।
इसबीच एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि नेटा डिसूज़ा के मार्गदर्शन में प्रदेश महिला कांग्रेस भी मजबूत होकर विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका निभाएंगी।
इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव विमला रावत, ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी, लक्ष्मी उनियाल, पार्षद राधा रमोला, पुष्पा मिश्रा, शकुंतला शर्मा, चंद्रकांता जोशी, रोशनी देवी, उमा ओबरॉय, निर्मला कुमांई, रीना चौहान, कृष्णा रमोला, मीना रमोला, विद्यावती, ममता राणा, प्रीति नेगी, स्वाति नौडियाल, मीनाक्षी बिष्ट, अंजली कश्यप, प्रीति शर्मा, चन्दा कश्यप, मोना थापा, यशोदा राणा, मीना नाथ, पिंकी देवी, गीता देवी, संतोषी कोठियाल, सरोजनी देवी, हेमा देवी, पूजा देवी, अनिता देवी, मीनाक्षी थापा, सिमरन थापा, लक्ष्मी कुलियाल, गजेंद्र विक्रम शाही, प्रिंस सक्सेना, गोकुल रमोला, गौरव यादव, जितेन्द्र त्यागी, कुंवर सिंह गुसांई, दीपक नेगी, रवि राणा आदि मौजूद थे।