हादसा

नरेंद्रनगरः कार खाई में गिरी, पूर्व सैनिक की मौत

नरेंद्रनगर। नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर गुजराडा के समीप एक कार दुर्घटना में पूर्व सैनिक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक हुंडई कार (UK 07 BM 0076) अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा के निर्देशन में एसआई भगवती प्रसाद बहुगुणा और आपदा राहत अधिकारी शंकरचंद रमोला की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस और अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन चालक व स्वामी मनमोहन सिंह रावत (43) को खाई से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल मनमोहन सिंह को श्रीदेव सुमन राजकीय उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक ग्राम कान्हरवाला (भानियावाला) के निवासी पूर्व सैनिक थे। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!