Munikireti: क्रेजी मेला 2023 का हुआ रंगारंग आगाज
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया मिले का विधिवत शुभारंभ

ऋषिकेश। मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद इंटर कॉलेज के खेल मैदान में क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला 2023 का रंगारंग आगाज हुआ। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मेले का विधिवत शुभारंभ किया। देर रात लोगों ने किशन महिपाल के गीतों का जमकर लुत्फ उठाया
मेले के शुभारंभ पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहां कि क्रेजी मेला क्षेत्र के विकास में एक दिन मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने क्रेजी फेडरेशन की टीम के प्रयासों की सराहना की।
इस बीच नगरपालिका मुनिकीरेती के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में मेले में पहुंचने की अपील की। फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष डिमरी ने मेले की रूपरेखा को साझा किया। बताया कि 23 से 26 जनवरी तक आयोजित मेले में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आख़िरी दिन 26 जनवरी को सामूहिक रूप से झंडारोहण किया जाएगा।
मेले में देररात गढ़वाली गायक किशन महिपाल ने बंगाल छोरी, रश्मी छोरी, फ्योंलड़िया, भानु मेरी, स्याली हो आदि गीतों से समां बांधा। सर्दी के बावजूद लोग दर्शक दीर्घा में देर रात तक किशन महिपाल के गीतों पर झूमते रहे।
इस अवसर पर मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती, पूर्व पालिका अध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, सभासद गजेंद्र सजवाण, विरेंद्र चौहान, विकास सेमवाल, महावीर खरोला, राजेश्वर उनियाल, बीना जोशी, दिवसपति बिजल्वाण,अर्चित पांडे, अजय रमोला, जगमोहन कुड़ियाल, शंकर नौटियाल, जगवीर नेगी, पंकज सेमवाल, जितेंद्र रावत, कैलाश जोशी आदि उपस्थित थे।