ऋषिकेश

अदालत से बरी कांग्रेसजनों का किया गया स्वागत

ऋषिकेश। ढालवाला में शराब ठेका विरोधी आंदोलन मामले में आठ वर्षों से मुकदमा झेल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बरी होने पर उनका जिला कांग्रेस कमेटी ने फूलमालाओं से स्वागत किया।

जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग-नरेंद्रनगर के अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने बताया कि सन् 2018 में ढालवाला क्षेत्र में शराब का ठेका खोला गया था। जिसके विरोध कांग्रेस ने आंदोलन किया। इस दौरान आंदोलनकारिर्यों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ दो-दो मुकदमे दर्ज हुए। बताया कि आठ वर्ष बाद न्यायालय ने कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, पूरन पुंडीर, अनुराग पायल, अजय रमोला, बिजेंदर राणा, अनिल बहुखंडी को बरी कर दिया है।

निर्वतमान सभासद विनोद सकलानी ने बताया कि शराब के ठेके की विरोध में 46 दिनों तक आंदोलन चला था। मगर, सरकार ने जनभावनाओं को सम्मान देने की बजाए आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया। उनमें से एक आंदोलनकारी बलदेव रावत अब हमारे बीच में नहीं हैं।

मौके पर नगर अध्यक्ष अनिल रावत, दिनेश भट्ट, विजय धामंदा, राजेंद्र सिंह राणा, राजेंद्र सिंह गुसाईं, जबर सिंह नेगी, जयपाल सिंह नेगी, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button