ऋषिकेश

Munikireti: सिंगल यूज प्लास्टिक पर 17 का चालान

मुनिकीरेती/ऋषिकेश। मुनिकीरेती-ढालवाला निकाय क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए पालिका ने छापेमारी की। इस दौरान 50 से अधिक रेहड़ी और फड़ वालों पर कार्रवाई की गई। पॉलिथीन का प्रयोग और कूड़ा फैलाने को लेकर निकाय ने 17 रेहड़ी व फड़ विक्रेताओं के चालान काटकर 6200 रुपये का राजस्व वसूल किया।


बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी और अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के साथ पालिका की क्यूआरटी ने खारास्रोत क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें पालिथीन का उपयोग व बिक्री करने और कूड़ा फैलाने वाले रेहड़ी व फड़ विक्रेताओं पर चालानी कार्रवाई की गई।


सफाई निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री (पालिथीन, प्लास्टिक डिस्पोजल, प्लास्टिक स्ट्रा, प्लास्टिक के चम्मच, कांटे आदि) की रोकथाम के लिए पालिका लगातार प्रयासरत है। उन्होंने रेहड़ी व फड़ विक्रेताओं से सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री की बिक्री व उपयोग न करने की अपील की।


उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने और कूड़ा फैलाने के विरूद्ध 17 चालान किए गए। जिनसे कुल रुपये 6200 का राजस्व वसूला गया। मौके पर सुपरवाइजर रंजन कंडारी, जितेंद्र सिंह सजवाण, सफाई नायक मुकुल, प्रमोद, सुभाष आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button