ऋषिकेश

जीवन में हरेक को लगाने चाहिए अधिक से अधिक पौधेः प्रेमचंद

• नगर निगम ऋषिकेश का 10 दिनी पौधरोपण अभियान त्रिवेणीघाट से शुरू

Municipal Corporation’s tree planting campaign : ऋषिकेश। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत नगर निगम की ओर से 10 दिवसीय पौधरोपण अभियान शुरू हो गया है। इस अवधि में विभिन्न प्रजातियों के 07 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के शुभारंभ पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 300 पर्यावरण मित्रों को रेनकोट बांटे।

शुक्रवार को त्रिवेणीघाट स्थित आस्थापथ पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पौधा रोप कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान अभियान में शामिल लोगों ने आसपास के इलाके में पीपल, तुलसी, लीची, बेलपत्र, नींबू आदि के पौधे रोपे। साथ ही पौधों के संरक्षण का संकल्प भी जताया।

इसबीच अग्रवाल ने कहा कि पौधरोपण हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है, हमें अपने जीवन में जितना हो सके उतना अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। बिगड़ते पर्यावरण संतुलन को सुधारने के लिए सभी को पौधे लगाने चाहिए। कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से बचने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों का होना बहुत जरूरी है।

मौके पर नगर आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष मदन नागपाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शंभू पासवान, सुमित पवार, देवदत्त शर्मा, जयंत किशोर शर्मा, दीपक बिष्ट, अंशुल अरोड़ा, प्रदीप कोहली, रूपेश गुप्ता, नितिन सक्सेना, नंदकिशोर जाटव, राजू नरसिम्हा, चंदू यादव, सुजीत यादव, सुधा असवाल, अविनाश भारद्वाज, संजीव सिलस्वाल, आशीष अग्रवाल, चंद्रकांत भट्ट, रेड एफएम की टीम और वरदान संस्था के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button