देहरादून

मंत्री महाराज ने हिमाचल के राज्यपाल से की चर्चा

देहरादून/शिमला। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को शिमला स्थित लोक भवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके बीच टोंस नदी पर प्रस्तावित किशाऊ बांध समेत अन्य विषयों पर चर्चा हुई।

महाराज ने बताया कि किशाऊ बांध परियोजना से 1,324 मिलियन क्यूबिक मीटर जल के उपयोग से 97,076 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जा सकेगी। साथ ही 617 मिलियन क्यूबिक मीटर पेयजल उपलब्ध कराने के अलावा 660 मेगावाट जलविद्युत उत्पादन भी होगा। कहा कि परियोजना के तहत उत्तराखंड की लगभग 1,452 हेक्टेयर और हिमाचल प्रदेश की करीब 1,498 हेक्टेयर भूमि जलमग्न होगी।

महाराज ने कहा कि परियोजना से उत्तराखंड को विद्युत उत्पादन में हिस्सा मिलेगा, जिससे राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायता मिलेगी। इसके अलावा देहरादून सहित आसपास के कृषि क्षेत्रों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त जल उपलब्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button