
Joshimath Accident: उर्गम घाटी के पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर हुए भीषण हादसे को लेकर चमोली पुलिस की ओर से ताजा अपडेट सामने आई है। जिसके मुताबिक हादसे में अब तक दो महिलाओं समेत 11 लोगों के मरने की सूचना है। वाहन में 16 लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिनमें 11 की मौत हो गई है। वहीं 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जबकि दो सवार स्वस्थ बताए गए हैं।
मृतकों के नाम
1. दलीप सिंह चौहान (51) पुत्र धन सिंह, निवासी ग्वाड़।
2. सिताब सिंह (61) पुत्र धन सिंह, निवासी ग्वाड़।
3. सुबोध सिंह (27) पुत्र प्रेम सिंह निवासी किमाणा।
4. विक्रम सिंह (43) पुत्र मंगल सिंह निवासी कलकोट।
5. कश्मीरा देवी (46) जीतपाल निवासी किमाणा।
6. लक्ष्मण सिंह (37) पुत्र बचन सिंह निवासी कलकोट।
7. ताजवर सिंह (46) नैन सिंह निवासी डुमुक।
8. राजेश्वरी (43) पत्नी ताजवर सिंह निवासी डुमुक।
9. गजेंद्र सिंह (50) शेर सिंह निवासी जखोल।
10. रणजीत सिंह (70) अमर सिंह निवासी पल्ला।
11. गब्बर सिंह (70) नैन सिंह निवासी सुभाई।
घायलों के नाम
1. अजीत यादव पुत्र भारत सिंह निवासी इलाहबाद।
2. रोहित प्रजापति पुत्र जसवीर सिंह निवासी हापुड़।
3. महावीर सिंह (38) पुत्र शेर सिंह
स्वस्थ के नाम
1. हेमंत चौहान (20) पुत्र जवाहर सिंह निवासी कलकोट।
2. जीतपाल (50) पुत्र हरि सिंह निवासी किमाणा।