ऋषिकेशसंस्कृति

रंगारंग प्रस्तुतियों से महिलाओं ने बांधा समां

छिद्दरवाला में लोकपर्व फूलदेई के उपलक्ष्य में सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

रायवाला। छिद्दरवाला में भाजपा महिला मोर्चा श्यामपुर मंडल और महिला मंगल दलों के संयुक्त आयोजन में लोकपर्व फूलदेई के उपलक्ष्य में महिला सम्मान व रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

छिद्दरवाला में महिला सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अपूर्वा पांडे और विशिष्ठ अतिथि विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल ने किया। अपूर्वा पांडे ने महिलाओं को हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि इक्कीसवीं सदी महिलाओं की है। विधायक अग्रवाल ने कहा कि लोकपर्वों को संजाए जाने से हमारी सांस्कृतिक परंपराएं भी जीवंत रहती हैं।

इस दौरान महिलाओं ने लोकसंस्कृति पर आधारित गढ़वाली, कुमाऊनी, नेपाली और पंजाबी लोकनृत्यों की छटा बिखेरी। वहीं कीर्तन मंडलियों द्वारा पेश भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। जिसके बाद विभिन्न क्षेत्रो में उल्लेखनीय कार्यों के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में भाजपा महिला मोर्चा श्यामपुर, मंहिला मंगल दल चकजोगीवाला, जोगीवालामाफ़ी, साहबनगर और छिद्दरवाला का खास योगदान रहा। संचालन पूर्व जिपंस अनीता राणा और शमा पंवार ने किया।

मौके पर ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, देवेंद्र सिंह नेगी, ग्राम प्रधान छिद्दरवाला कमलदीप कौर, प्रधान जोगीवाला माफ़ी सोबन सिंह कैंतुरा, प्रधान चकजोगीवाला भगवान सिंह मेहर, हरीश कक्कड, शैलेंद्र रागंड, हुकम सिंह रागंड, बलविंदर सिंह, अंबर गुरूंग, भूपेंद्र रावत आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button