हरेला पर्व: कांग्रेसियों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Harela Parv 2023 : ऋषिकेश। हरेला पर्व पर कांग्रेसजनों ने ऋषिकेश वन रेंज ऑफिस परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दियाहै।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि वृक्ष सभी के जीवन के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है। हमें अपने घर या बाहर खुले परिसर में दो-दो पौधे लगाकर उनका संरक्षण भी करना चाहिए।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने का एक मौका देता है। हमें इस पर्व के अलावा परिवार के सदस्यों के जन्मदिन या किसी मांगलिक कार्यक्रम के समय भी पौधरोपण करना चाहिए।
कार्यक्रम में अरविंद जैन, भगवान सिंह पंवार, शकुंतला शर्मा, शैलेंद्र बिष्ट, देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, सरोजनी थपलियाल, संजय शर्मा, गौरव, हरिराम वर्मा, प्रवीण गर्ग, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, मनीष जाटव, आशा सिंह, ओम सिंह पंवार, गौरव अग्रवाल, विक्रम भंडारी आदि मौजूद थे।