अपराध

Dehradun: स्कूटी सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली

Crime News : देहरादून। कोतवाली डालनवाला क्षेत्रांतर्गत तिब्बती मार्केट के समीप दिनदहाड़े हत्या से सनसनी फैल गई। स्कूटी सवार अज्ञात हमलावरों के एक व्यक्ति पर गोली मारी दी। घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार हमलावर स्कूटी पर सवार होकर आए और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने शुरू किए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा निवासी इंदिरा नगर (थाना बसंत विहार) के रूप में हुई है। वह एक रिटायर्ड कर्नल के पुत्र बताए जा रहे हैं। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सीमाओं पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस फिलहाल पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश और व्यावसायिक कारणों समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!