ऋषिकेश

कांग्रेसियों ने महिलाओं को बताए देश व राज्य के मौजूदा हालात

ऋषिकेश। जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत कांग्रेसजनों ने वार्ड 19 में आयोजित नुक्कड़ बैठक में महिलाओं को देश और राज्य के मौजूदा हालातों से अवगत कराया।


इस दौरान कांग्रेसजनों ने कहा कि देश में क़ानून व्यवस्था समाप्त हो गई है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महंगाई चरम पर है। कोई अधिकारों की बात करता है तो उसे देश विरोधी बताकर फंसाया जाता है। कहा कि कांग्रेस ऐसे हालातों को डटकर मुकाबला करेगी। नुक्कड़ सभाओं और चौपाल के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम का मकसद ही यह है कि देश की जनता को सरकार के असल चेहरे को दिखाया जाए। जो लोग चुप बैठे हैं देशहित के लिए उन्हें जगाया जाएगा।


मौके पर कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम तिवारी, संगठन महामंत्री दीपक जाटव, शैलेंद्र बिष्ट, तारावती जाटव, गीता देवी, किरन गुप्ता, पूजा, इंदू, सविता, गुड्डी, सरस्वती, सोमी, सावित्री, रुकमणि, लालमती, लीला, मीना, निर्मला, विमला, संतोष, अनीता, निशा, मीनल, विमला, शीला, रिया, मालती देवी, गायत्री, सुशीला देवी, मंजू, दीपू, गौरव कुमार, आदित्य झा, संकेत कुमार, सोमा कुमारी, लाजवंती देवी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button