उत्तराखंडसियासत

कर्नल ने स्वामी अवधेशानंद को बताया आध्यात्मिक राजधानी का कॉन्सेप्ट

शिखर हिमालय डेस्क
ऋषिकेश। उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्कि राजधानी बनाने के संकल्प के तहत आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के दावेदार कर्नल अजय कोठियाल का संतों, महात्माओं से मुलाकात का सिलसिला जारी है। कर्नल कोठियाल ने भारतमाता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

इसके बाद वह भारत माता जनहित ट्रस्ट पहुंचे। जहां उन्होंने जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद नंद से मुलाकात की। करीब आधे घंटे की मुलाकात में संत और उनके बीच देश की ज्वलंत समस्याओं के अलावा संस्कृति के उत्थान की दिशा में हो रहे कार्यों पर चर्चा हुई। साथ ही उन्हें उत्तराखंड को अध्यात्म की राजधानी बनाने का पार्टी का उद्देश्य और रूपरेखा की जानकारी दी। कोठियाल ने संत से इस विषय में सुझाव भी मांगे।

इस दौरान कोठियाल ने कहा कि संत ही समाज के सच्चे पथ प्रदर्शक हैं। संतों के आशीर्वचन से ही संस्कृति की जीवंतता बनी रहने के साथ सुसंस्कृत समाज की स्थापना हो सकती है। कहा कि संत समाज आध्यात्मिक राजधानी के विषय में अधिक मार्गदर्शन कर सकता है।

इस अवसर पर पंचायती निरंजन अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, आप के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजे सिंह नेगी, आईडी शास्त्री, विनायक गिरी, रंजीत नेगी, विक्रांत भारद्वाज, जयवीर रावत, विक्रम रावत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button