देशसियासत

Congress की पहली लिस्ट जारी, 40 फीसद महिलाओं को टिकट

UP Assembly Elections 2022: कांग्रेस इसबार यूपी विधानसभा चुनाव अपने दम पर चुनाव में उतर रही है। पार्टी की ओर से आज लखनऊ में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने पहली सूची जारी की। जिसमें उन्नाव रेप पीड़िता की मां का नाम भी शामिल है। प्रियंका ने कहा कि आज घोषित 125 उम्मीदवारों में 40 फीसदी महिलाओं के नाम शामिल हैं। कहा कि जिन महिलाओं को टिकट दिया गया है, वे सभी संघर्ष करने वाली हैं।

प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 125 उम्मीदवारों की सूची में 50 महिलाएं हैं। हमारी कोशिश है कि यूपी में राजनीति को नई दिशा मिले। इसलिए ऐसे लोगों को प्रत्याशी बनाया, जो इस नई राजनीति की पहल करने वाले हैं। पार्टी की पहली सूची में 40 फीसदी युवाओं को भी टिकट दिया गया है।

प्रियंका ने कहा पार्टी की पहली सूची में महिला पत्रकार, अभिनेत्री और संघर्षशील महिलाएं शामिल हैं। इन्होंने कांग्रेस में कई साल संघर्ष किया है। उनमें जीतने की पूरी क्षमता है।

कुछ के पार्टी छोड़ने के एक सवाल पर प्रियंका ने कहा ऐसा हर चुनाव में होता है। कुछ लोग आते हैं, कुछ लोग जाते हैं। कुछ घबरा जाते हैं। संघर्ष के लिए हिम्मत की जरूरत है। किसी के जाने से दुख तो होता ही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button