![](https://shikharhimalaya.com/wp-content/uploads/2021/09/accident-14-sep-21.png)
उत्तरकाशी। पहाड़ों में लगातार बारिश और भूस्खलन के चलते सफर करना खतरनाक हो रहा है। पुरोला-मोरी रोड पर ऐसा ही एक हादसा सामने आया। जब एक बाइक सवार युवक पर अचानक से पेड़ गिर पड़ा। युवक कई घंटे फंसा रहा।
जानकारी के मुताबिक टौंस वन प्रभाग निवासी अरविंद जब पुरोला-मोरी रोड पर बाइक से जा रहा था तो अचानक ही जरमोला के पास चीड़ का एक पेड़ उखड़ कर उसके ऊपर गिर गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह घायल अवस्था में कई घंटे पेड़ के नीचे ही फंसा हुआ कराहता रहा। गनीमत रही कि हेल्मेट पहने होने के कारण उसकी जान बच गई।
इसी बीच उधर से गुजर रहे पुलिसकर्मियां ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को पेड़ के नीचे से किसी तरह बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी वाहन से समीपवर्ती अस्पताल पहुंचाया।