ऋषिकेश। गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी संघ के अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मनमोहन चौधरी एकबार फिर से निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। महासचिव के पद पर बीएम जुयाल निर्वाचित हुए। मनमोहन चौधरी ने कहा कि नियमितिकरण का मसला उनके एजेंडे में सबसे पहले है। कर्मचारियों के हितों को किसी भी हाल में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
आज जीएमवीएन कर्मचारी संघ का एक दिवसीय अधिवेशन आयोजित किया गया। इस दौरान चुनाव अधिकारी एएस रांगड, बीएस गुसाईं और संजय भट्ट की देखरेख में हुए संघ के द्विवार्षिक चुना कराए गए। जिसमें मनमोहन चौधरी को अध्यक्ष, रामचंद्र रावत को उपाध्यक्ष, बीएम जुयाल को महासचिव, रोशन लाल को संयुक्त सचिव, श्याम सिंह पंवार को कोषाध्यक्ष, मेघनाथ को संगठन मंत्री, रणवीर रावत को प्रचार मंत्री चुना गया। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य में राकेश पोखरियाल, विनोद रावत, उमा देवी, भगवान, मनमोहन शर्मा, दिनेश सकलानी शामिल किए गए।
निर्वाचन प्रक्रिया के बाद मनमोहन चौधरी ने भरोसा दिया कि कर्मचारी के हितों को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। नियमितीकरण के मुद्दे जल्द ही सरकार के सामने लाया जाएगा। उन्होंने मांग की कि जीएमवीएन और केएमवीएन के समायोजन से पहले नियमितीकरण और कर्मचारियों के लंबित भुगतान को किया जाए।
अधिवेशन में गढ़वाल के कई हिस्सों से प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। मौके पर उत्तरकाशी से मनमोहन शर्मा, टिहरी से संजय भट्ट, चमोली से बीएम कोठियाल, पौड़ी से नन्दा पुरोहित, हरिद्वार से विनोद रावत, मसूरी से राकेश रावत आदि शामिल हुए।