समाज की उन्नति के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण जरूरीः कुसुम कंडवाल
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जीआईसी आईडीपीएल पहुंची, पौधरोपण भी किया
Rishikesh News: ऋषिकेश। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल आज महिलाओं शोषण को लेकर छात्र-छात्राओं की जागरूकता के उद्देश्य से राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल पहुंची। इसबीच उन्होंने हरेला पर्व के उपलक्ष में पौधरोपण कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।
जीआईसी आईडीपीएल में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि महिलाएं मजबूत होंगी, तो ही समाज भी उन्नति करेगा। इसलिए जरूरी है कि उन्हें हर प्रकार के शोषण से संरक्षित किया जाएगा। कंडवाल ने छात्राओं को महिलाओं के शोषण के कारणों से अवगत कराते हुए जागरूक रहने की जरूरत भी बताई।
प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि हमारे शास्त्रों में भी नारी को सर्वोपरी माना गया है। बताया कि उनके विद्यालय में सभी को समान रूप से शिक्षण के अधिकार प्राप्त हैं।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, नगर निगम पार्षद सुंदरी कंडवाल, लक्ष्मी रावत, माया घले, विमलेश शर्मा, विनिता बिष्ट, शशि सेमल्टी, पुनीता भंडारी, शशि राणा, गीता मित्तल, मधु शर्मा, गणेशी पयाल, आरपी भारद्वाज, पंकज सती, मनोज कुमार गुप्ता, एलएम जोशी, विजयपाल सिंह, श्याम सुंदर रयाल, हरेंद्र राणा, सुशील रावत, ज्योति किरण लोहनी, आरपी नौटियाल, ललित कुमार चौहान आदि मौजूद थे।