उत्तराखंडमनोरंजनसंस्कृतिहादसा

लोकप्रिय युवा गायक ‘गुंजन डंगवाल’ नहीं रहे

पंचकूला में सड़क दुर्घटना में हुई मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

देहरादून। 26 वर्षीय लोकप्रिय युवा गायक और संगीतकार गुंजन डंगवाल सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा पंचकूला हरियाणा में हुआ है। गुंजन के देहावसान पर सीएम धामी के अलावा टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय और कई गणमान्य लोगों ने शोक जताया है।

जानकारी के अनुसार नई टिहरी निवासी लोकप्रिय युवा गायक गुंजन डंगवाल आज अपने एक दोस्त से मिलने कार द्वारा अकेले ही चंडीगढ़ जा रहे थे। इसबीच पंचकूला हरियाणा में उनकी कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

गुंजल डंगवाल की मृत्यु का समाचार मिलने पर संगीत जगत के साथ ही उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी मृत्यु पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, घनसाली के शक्तिलाल शाह, प्रतापनगर के विक्रम सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, प्रदीप रमोला, डा. नरेंद्र डंगवाल, विजय गुनसोला, राकेश राणा, डा. वीर सिंह रावत आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने गुंजन की आत्मशांति के साथ परिवार को दुख सहने की प्रार्थना की है।

बता दें कि मूल रूप से जनपद टिहरी अंतर्गत भिलंगना विकासखंड के खसेती गांव के रहने वाले गुंजन वर्तमान में नई टिहरी में रह रहे थे। उनके पिता कैलाश डंगवाल शिक्षक हैं। इलेक्ट्रिकल से बीटेक गुंजन ने संगीत और गायन के क्षेत्र में बेहद कम वर्षों में ख्याति अर्जित की थी।

संगीत प्रेमियों के बीच गुंजन के गीत नंदू मामा की स्याली काफी पॉपुलर रहा था। हाल के दिनों में उनका गीत चैता की चैत्वाल्या भी खूब पॉपुलर हो रहा है। जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी से इलेक्ट्रिकल से बीटेक गुंजन ने गीत-संगीत में रूचि के चलते संगीत में विशारद भी किया था। बेहद कम समय में अपनी प्रतिभा के बल पर उन्होंने कई पुरस्कार भी हासिल किए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button