देहरादून। सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। अधिकारियों ने जांच की बात कही है।
गुरूवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में अचानक से आग की घटना से अफरातफरी मच गई। इस दौरान वहां और कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे। वहीं सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन और अन्य अफसर भी थे। सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू किया। आग की घटना में फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है।
बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव ने आग लगने की घटना के कारणों की जांच के निर्देश दे दिए हैं। साथ ही यहां मौजूद अग्निशमन उपकरणों के जांच भी की जा रही है।
अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया। हालांकि किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।