ऋषिकेश

यूक्रेन से लौटी आयुषी से मिले कांग्रेस नेता जयेंद्र

राज्य सरकार मांग, मुंबई से देहरादून तक यात्रा का शुल्क करे वापस

ऋषिकेश। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद भारत लौटी ऋषिकेश की आयुषी राय आज अपने घर ऋषिकेश पहुंची। इस दौरान उन्हें मिलने के लिए परिजनों के साथ ही कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला भी उनके घर पहुंचे। रमोला ने आयुषी के सुरक्षित लौटने पर खुशी जाहिर की।

यूक्रेन और युद्ध छिड़ने के बाद एयरइंडिया के विमान से 219 भारतीय नागरिकों को पहला बैच कल मुंबई पहुंचा। जिसमें आवास विकास ऋषिकेश निवासी आयुषी राय भी शामिल थी। आयुषी आज मुबंई से अपने घर पहुंची। उसके सकुशल लौटने पर परिवारजनों के साथ ही क्षेत्रवासियों ने भी खुशी जाहिर की। खबर लगते ही उसे मिलने लोगों का तांता लग गया।

इसबीच कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला भी आयुषी राय को मिलने पहुंचे। आयुषी यूक्रेन में एमबीबीएस 5वें वर्ष में अध्ययनरत थी। रमोला ने उनके घर पर आयुषी का हाल-चाल जाना, साथ ही मां व छोटे भाई के साथ खुशी जताई।

रमोला ने बताया कि सरकार ने यूक्रेन से लौटने वाले उत्तराखंड के नागरिकों को मुफ्त यात्रा का आश्वासन दिया था। लेकिन आयुषी को मुंबई से देहरादून तक की यात्रा का खर्च स्वयं वहन करना पड़ा। मांग की कि उत्तराखंड सरकार को अपने वायदे के मुताबिक आयुषी राय को मुंबई से देहरादून तक की यात्रा का खर्च वापस देना चाहिए।

रमोला ने कहा कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। ताकि यूक्रेन से लौटने वाले अन्य छात्रों व नागरिकों को ऐसी असुविधा का सामना न करना पड़े। मौके पर पूर्व सभासद रामकुमार सेंगर भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button