दिव्यांग निशा को प्रदान की व्हीलचेयर
ऋषिकेश। स्वर्गीय धूम सिंह कंडारी वेलफेयर सोसाइटी ओर से गुमानीवाला स्थित शहीद विकास गुरुंग ग्राम निवासी 18 वर्षीय निशा को व्हीलचेयर प्रदान की गई। निशा मानसिक व शारीरिक तौर पर असमर्थ है।
समाजिक संस्था के फाउंडर मानवेंद्र सिंह कंडारी ने बताया कि संस्था को हाल ही में निशा के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद उसे व्हीलचेयर देने का निर्णय लिया गया। बताया कि 18 वर्षीय निशा मानसिक व शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के साथ ही चलने फिरने में भी असमर्थ है।
मानवेंद्र ने कहा कि संस्था क्षेत्र में असहायों, दिव्यांगों की मदद को करती रही है, और आगे भी यह कोशिश जारी रहेगी। क्षेत्रवासियों से अपील की कि संस्था से ऐसे लोगों की जानकारी साझा कर सकते हैं।
मौके पर अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह चौहान, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद उपाध्याय, सचिव टेक सिंह राणा, रंजीत थापा, धर्म सिंह क्षेत्री, रीना रांगड़, पूजा थापा, विक्रम सिंह, सरोजिनी देवी, सुंदर सिंह जीना, मोहनी देवी आदि मौजूद थे।