देहरादून। विधानसभा चुनाव में एक मजबूत टीम के साथ मैदान में उतरने के मकसद से कांग्रेस ने संगठन को विस्तार दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेशस्तर पर कांग्रेसजनों को बड़ी संख्या में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।
मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक अब तक संगठन के विस्तार का अधिकार प्रदेश अध्यक्ष के पास नहीं था। हरीश रावत ट्वीट प्रकरण के बाद सुलझे हालातों के चलते अब गणेश गोदियाल को इस काम का दायित्व जैसे ही मिला, उन्होंने इसे जल्द ही विस्तारित करना भी शुरू कर दिया।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संगठन के विस्तार से निश्चित ही प्रदेश में कांग्रेस को ताकत मिलेगी। साथ ही कांग्रेस के लिए कैंपने को और अधिक धार देने का मौका भी मिलेगा। बताया जा रहा है कि संभवतः विस्तार का यह क्रम अभी आगे भी चल सकता है।
यहां देखें लिस्ट –