ऋषिकेश। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बल के जवानों के निधन पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना को देश, प्रदेश और सेना के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
गुरुवार को नेपालीफार्म स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने दिवंगतों को नमन करते हुए उनकी आत्मशांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान विधानसभा प्रभारी डॉ. राजे सिंह नेगी ने जनरल बिपिन रावत के निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। कहा कि उत्तराखंड को अपने इस सपूत पर हमेशा गर्व रहेगा। देश की सुरक्षा में उन्होंने महान योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए उनके साहसिक निर्णयों और सैन्य बलों के मनोबल को ऊंचा बनाए रखने के उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। कहा कि उन्होंने भारतीय सेना बेहतरी के लिए एक ऐतिहासिक दौर का नेतृत्व किया।
इस अवसर पर संगठन मंत्री दिनेश असवाल, दिनेश कुलियाल, मनमोहन नेगी, चंद्रमोहन भट्ट, सरदार निर्मल सिंह, प्रभात झा, पंकज गुसाईं, विक्रांत भारद्वाज, अश्वनी सिंह, सुनील सेमवाल, साहिल नेगी, नरेन सिंह, सरदार गुरुप्रीत सिंह, देवराज नेगी, जगदीश कोहली, हिमांशु नेगी आदि मौजूद रहे।