
ऋषिकेश (शिखर हिमालय)। आम आदमी पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र में मिशन 2022 की जीत के लिए डोर टू डोर दस्तक देनी शुरू कर दी है। अभियान के दौरान जनता तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में अपील की। इसबीच दर्जनों लोग पार्टी से भी जुड़े।
शनिवार को विधानसभा प्रभारी राजे सिंह नेगी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने रायवाला के डांडी क्षेत्र में डोर टू डोर कैंपने शुरू किया। इस नेगी ने बताया विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार हैं। हमें जनता से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अभियान में कार्यकर्ता शहर और गांवों में लगातार दस्तक दे रहे हैं।
नेगी ने बताया कि जनता को कांग्रेस और भाजपा की नीतियों से भी अवगत कराया जा रहा है। साथ ही उन्हें आम आदमी पार्टी की भावी नीतियों की जानकारी भी दे रहे हैं। हम उत्तराखंड के लोगों को उनके हक देना चाहते हैं।
इस दौरान डांडी में ग्राम पंचायत सदस्य ज्योति कंडवाल समेत दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। मौके पर संगठन मंत्री दिनेश असवाल, देवराज नेगी, विक्रांत भारद्वाज, प्रभात झा, हिमांशु नेगी, अश्वनी सिंह, विजय लक्ष्मी कंडवाल, मनमोहन नेगी, अजय रावत, पंकज गुसाईं आदि मौजूद रहे।