कांग्रेसः मनोज शर्मा के जिला महासचिव बनने पर खुशी

ऋषिकेश। जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग-नरेंद्रनगर में वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज शर्मा के जिला महासचिव बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। वहीं मनोज ने उन्हें मिले दायित्व को निष्ठा के साथ निभाने और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने बताया कि अनिल रावत को कार्यकारी नगर अध्यक्ष, अंशुल रावत को युकां का प्रदेश महासचिव, सुरेंद्र कुलियाल वंदेमातरम को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, मनोज शर्मा को जिला महासचिव, अमित तड़ियाल को एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। बताया कि सभी पदाधिकारियों से पार्टी की मजबूती और आगामी चुनावों में जुटने के लिए कहा गया है।
नव मनोनीत जिला महासचिव मनोज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। उधर, पार्टी में कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर सचिन सेलवान, सुमन नैथानी, सरस्वती जोशी, दिनेश भट्ट, दिनेश सकलानी, अजय रमोला, विनोद सकलानी, अभिषेक भट्ट, पूर्ण पुंडीर, प्रमोद कुमार, प्रदीप राणा, गोविंद रतूड़ी, बलदेव भंडारी, दलवीर रावत, वन्दना नेगी, अनुराग पयाल, बाबू कंडारी, शिव सिंह आदि ने खुशी जाहिर की है।