खेल

वीनू मांकड़ अंडर 19 में दून बलूनी के 5 क्रिकेटर चयनित

Sports News : देहरादून। वीनू मांकड अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम में दून बलूनी क्रिकेट एकादमी ( Doon Baluni Cricket Academy) के पांच खिलाड़ियों चयन किया गया है। इस प्रतियोगिता के लिए 28 खिलाड़ी चयनित हुए हैं। नौ खिलाड़ियों को प्रतीक्षा में रखा गया है। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।


प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम में एकादमी के पूर्वांश, संस्कार रावत, अशर खान, आदित्य चक्रवर्ती और आदित्य नैथानी का चयन किया गया है। एकादमी के खिलाड़ी तीसरी बार वीनू मांकड प्रतियोगिता के लिए प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले वह 2021-22 और 2022-23 में भी इस प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। इसके अलावा वह कूच विहार ट्राफी और सीके नायडू ट्राफी में उत्तराखंड टीम का अहम हिस्सा रहे।


पूर्वांश प्रदेश की अंडर-14, अंडर-16 में प्रतिभाग कर चुके हैं और अब अंडर-19 के तहत टीम में चुने गए हैं। अशर खान विजय मर्चेंट ट्राफी, वीनू मांकड, कूच विहार, सीके नायडू में भी खेल चुके हैं। आदित्य चकवर्ती ने गत वर्ष अंडर-16 में प्रतिभाग किया। आदित्य नैथानी अंडर-16 कैंप के लिए चयनित हुए थे और उन्हें अब अंडर-19 के लिए चुना गया है। इसके अलावा संस्कार रावत ने वीनू मांकड, कूच विहार और सीके नायडू प्रतियोगिता में पिछले तीन साल से लगातार खेल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button