ऋषिकेशस्वास्थ्य

AIIMS Health Bulletin: चमोली हादसे के 9 घायल स्वस्थ, दी छुट्टी

दो घायलों की स्थिति अभी भी गंभीर, उपचार जारी

● एम्स पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने जाना घायलों का हालचाल

ऋषिकेश। चमोली करंट हादसे के 11 घायलों में से 9 लोगों को उपचार के बाद शुक्रवार को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि 2 घायलों का अभी इलाज चल रहा है। जिनमें से एक की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है।


एग्स के हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि 19 जुलाई को चमोली में हुए हादसे के 11 घायलों को उपचार हेतु एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो दिन तक आवश्यक उपचार करने के बाद घायलों की स्थिति में सुधार होने पर शुक्रवार को इनमें से 9 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।


डिस्चार्ज किए गए लोगों में अभिषेक पाल, पवन सिह राठौर, जयदीप, धीरेन्द्र रावत, सुभाष खत्री, नरेन्द्र, आनन्द, रामचन्द्र और महेश शामिल हैं। ट्रामा सर्जन डाॅ. नीरज कुमार ने बताया कि डिस्चार्ज किए गए सभी घायल अब खतरे से बाहर हैं।


डाॅ. नीरज कुमार ने बताया कि ट्राॅमा आईसीयू में भर्ती संदीप की हालत में कुछ सुधार हुआ है। संदीप को अब वेंटिलेटर से हटा दिया गया है हालांकि अभी उन्हें फेस मास्क सपोर्ट पर रखा गया है। शुक्रवार को उन्हें केवल लिक्विड डाईट दी गई। वह अब बातचीत करने की स्थिति में हैं।


उधर, ट्राॅमा रेड जोन में भर्ती सुशील की हालत में अभी ज्यादा सुधार नहीं हो पाया है। वह अब पूरी तरह से सेंस में हैं, लेकिन किडनी की समस्या से दिक्कतें अभी भी बनी हुई हैं।


आज यह राजनीतिज्ञ आए घायलों को देखने
शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने एम्स पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button