उत्तराखंड में भी दिखेगी अब ‘मानसखंड’ झांकी
सीएम ने किया फ्लैग ऑफ, 26 जनवरी को मिला था पहला स्थान
देहरादून। गणतंत्र दिवस परेड में पहले स्थान पर रही उत्तराखंड की ‘मानसखण्ड’ झांकी को अब प्रदेश के लोग भी देख सकेंगे। झांकी का राज्य के जनपद और ब्लॉक मुख्यालयों में 18 मई तक प्रदर्शन किया जाएगा। झांकी को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।
बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से ‘मानसखड’ झांकी को मुख्यमंत्री धामी ने फ्लैग ऑफ कर जनपदों व ब्लॉक मुख्यालयों के साथ कुछ प्रमुख जगहों पर प्रदर्शन के लिए रवाना किया। यह इसवर्ष गणतंत्र दिवस परेड प्रथम स्थान पर रही थी। सीएम ने इसे राज्य के लिए 22 वर्षों में मिली एक बड़ी उपलब्धि बताया। कहा कि झांकी से राज्य के सभी लोग विशेषकर बच्चे अवगत हो पाएंगे। कहा कि राज्य सरकार उत्तराखड की सांस्कृतिक व धार्मिक धरोहरों के पुनरुद्धार के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।
बताया गया कि मानसखंड झांकी में जागेश्वर मंदिर, कार्बेट नेशनल पार्क, ऐपण आर्ट, योग और वनों का समावेश किया गया था। जिससे विश्व भी उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहर, कला एवं संस्कृति से परिचित हुआ। झांकी के संबंध में 02 मिनट की वीडियो भी तैयार की गई है। जिसका एलईडी से प्रसारण किया जाएगा। झांकी का प्रदर्शन जिलाधिकारियों समेत स्थानीय विधायक की उपस्थिति में किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी, झांकी लीडर केएस चौहान, आचार्य मनमोहन लोहनी आदि मौजूद रहे।