नन्हें मुन्हों ने नृत्यों की प्रस्तुतियों पर बटोरी तालियां
केवी रायवाला में प्राथमिक वर्ग के लिए समूह नृत्य प्रतियोगिता आयोजित

रायवाला (चित्रवीर क्षेत्री)। केंद्रीय विद्यालय में आयोजित समूह नृत्य प्रतियोगिता में नन्हें मुन्हें बच्चों ने धूम मचाई। प्रतियोगिता में अशोका सदन ने राजस्थानी डांस में प्रथम तो टैगोर सदन ने गढ़वाली नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
शनिवार को केवी रायवाला के प्राथमिक वर्ग के बच्चों के लिए समूह नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य रमेश शर्मा ने किया। कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में रचनात्मक व कलात्मक गतिविधियों का महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। प्रतियोगिता में शिवाजी सदन, टैगोर सदन, अशोका सदन और रमन सदन ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान नन्हें मुन्नों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का सिर्फ मन ही नहीं मोहा बल्कि खूब तालियां भी बटोरी। अशोका सदन ने राजस्थानी डांस में प्रथम, टैगोर सदन ने गढ़वाली नृत्य में द्वितीय, रमन सदन ने गरबा नृत्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि शिवाजी हाउस को दुर्गा नृत्य में चतुर्थ स्थान मिला। समापन पर विजेता बच्चों को प्राचार्य रमेश शर्मा ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन याशिका बिष्ट और अंजू रावत ने किया।
कार्यक्रम में पूनम कंडवाल, अनुराधा नेगी, अपर्णा, प्राची, प्रियंका राणा, मनमोहन सिंह नेगी ने सहयोग दिया। मौके पर प्रमोद कुमार, संजीव कुमार उपाध्याय, प्रीति रावत आदि मौजूद रहे।