Uncategorized

ऋषिकेश का बनेगा 3D मैप, LiDAR ड्रोन सर्वे शुरू

ऋषिकेश। एकीकृत शहरी अवसंरचना विकास परियोजना के तहत त्रिवेणीघाट के समीप चंद्रभागा के छोर पर अत्याधुनिक लेज़र आधारित LiDAR ड्रोन सर्वे शुरू हुआ। महापौर शंभू पासवान ने सर्वे की औपचारिक शुरुआत की।

परियोजना से जुड़े जीआईएस एक्सपर्ट ने बताया कि सर्वे से पूरे ऋषिकेश शहर का सटीक और विस्तृत थ्री डी डिजिटल मानचित्र तैयार किया जाएगा। इससे शहर की भौगोलिक बनावट, सड़कों, भवनों और अन्य बुनियादी ढांचे का सटीक आंकलन संभव हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि लेज़र आधारित ड्रोन तकनीक और विशेष कैमरों के संयोजन से प्रत्येक भवन का फ्लोर स्तर तक विस्तृत डिजिटल डेटा तैयार किया जा सकेगा। भविष्य में इस जानकारी को घर-घर सर्वे के आंकड़ों के साथ जोड़कर नगर निगम के लिए एक आधुनिक डिजिटल मंच विकसित किया जाएगा।

इस प्रणाली के माध्यम से संपत्ति कर का सटीक निर्धारण, शहरी विकास कार्यों की बेहतर निगरानी और भविष्य की परियोजनाओं के लिए विश्वसनीय आधारभूत जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। विशेषज्ञों के अनुसार यह पहल ऋषिकेश के लिए आधुनिक और सुव्यवस्थित शहरी विकास मॉडल की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। मौके पर नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल भी मौजूद रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!