एजुकेशन
जोशीमठ महाविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार पर वेबिनार

जोशीमठ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बौद्धिक संपदा समिति कर ओर से एकदिवसीय वेबिनार आयोजित किया गया।
वेबिनार में एचएनबी गढ़वाल विवि में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पवन सिंह राणा ने बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) की परिभाषा, महत्व पर प्रकाश डाला।
एडुसैट सभागार में आयोजित वेबिनार में डॉ. राणा ने भौगोलिक संकेतक, ट्रेड सीक्रेट, ट्रेडमार्क, पेटेंट और कॉपीराइट जैसे विषयों की तकनीकी बारीकियों को पीपीटी से समझाया।
वेबिनार में करीब 109 प्रतिभागी ऑन और ऑफलाइन जुड़े। मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी, कार्यक्रम संयोजक डॉ. नवीन कोहली समेत प्राध्यापक आदि मौजूद रहे।



