ऋषिकेश

वाजपेयी में थी सबको साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पूर्व पीएम अटल बिहार वाजपेयी और वीर चंद्रसिंह गढ़वाली को किया याद

ऋषिकेश। बैराज रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में भारत रत्न पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और पेशावर कांड के नायक वीर चंद्रसिंह गढ़वाली की जयंती पर उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपनी नयी पहचान बनाई तथा 21वीं सदी में मजबूती से कदम आगे बढ़ाया। उनमें सभी को साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता थी। उनकी दूरगामी सोच, रचनाओं, पोखरण परमाणु परीक्षण, कारगिल की लड़ाई में भारत को मिली विजय के लिये उन्हें हमेशा याद किया जायेगा।

अग्रवाल ने कहा कि वीर चन्द्रसिंह ‘गढ़वाली’ को पेशावर कांड का महानायक कहा जाता है। उन्होंने देश की आजादी के लिए आन्दोलनरत निहत्थी जनता पर गोली चलाने के आदेश को न मानकर देशभक्ति और साहस का परिचय दिया था। भारत की आजादी के लिए ‘पेशावर कांड‘ एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के आंदोलन में यह घटना मील का पत्थर साबित हुई, जिसने देश की आजादी के लिए एक क्रांतिकारी आधार तैयार किया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, सुरेंद्र कुमार, राज्य आंदोलनकारी सरोज डिमरी, कविता शाह, सागर गिरी, दिनेश सती, जयंत किशोर शर्मा, सौरभ गर्ग, सुभाष वाल्मीकि, देवदत्त शर्मा, राजेंद्र बिष्ट, दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, नंद किशोर जाटव, सुरेंद मोंगा, अनिता प्रधान, निर्मला उनियाल, प्रताप सिंह राणा, पुनीता भंडारी, सुमन रावत, पूनम डोभाल, रिंकी राणा, दिनेश रावत, हेमलता चौहान, मंजू देवी, ऋषिपाल, कैलाश बलोधी, अजीत वरिष्ठ आदि मौज्ूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button