चमोली गढ़वाल

लोक कल्याणकारी है उत्तराखंड का बजटः सतपाल महाराज


गैरसैंण। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि बजट सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण राज्य सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और भावी विकास योजनाओं का महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

उन्होंने विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से पेश बजट को लोककल्याणकारी और पर्यटन को प्रोत्साहन देने वाला बताया।

महाराज ने जारी बयान में कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पेश बजट उत्तराखंड राज्य के समग्र विकास, रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि यह बजट चारधाम यात्रा, शीतकालीन पर्यटन और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में भी मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!