देहरादून

Uttarakhand: प्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित अधिकृत वित्त समिति की बैठक में विभिन्न अवसंरचनात्मक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। यूआईडीएफ के तहत न्यू कैंट मार्ग (दिलाराम बाजार से विजय कॉलोनी पुल) को दो लेन से तीन लेन करने के लिए विद्युत और पेयजल लाइन शिफ्टिंग के लिए ₹1257.96 लाख स्वीकृत किए गए।

जनपद पिथौरागढ़ की घाट पंपिंग पेयजल योजना में जर्जर पाइपलाइन और राइजिंग मेन के प्रतिस्थापन व पुनर्संरेखण के लिए ₹1338.53 लाख की योजना को भी अनुमोदन मिला। वहीं मसूरी राज्य राजमार्ग-1 पर सहसपुर (देहरादून) में क्षतिग्रस्त एकल लेन पुल के स्थान पर ₹1200.17 लाख की लागत से 60 मीटर स्पान का दो लेन क्लास-ए लोडिंग स्टील बॉक्स पुल निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में मुख्य सचिव ने रामनगर बस टर्मिनल परियोजना की पुनरीक्षित लागत में फाउंडेशन व साइट विकास पर अधिक व्यय पर नाराजगी जताई। उन्होंने एचओडी, पीडब्ल्यूडी और पेयजल निगम के एमडी को लागत की व्यवहारिकता व मितव्ययिता की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि बिना समुचित परीक्षण कोई प्रस्ताव हाई पावर कमेटी के समक्ष न रखा जाए।

बैठक में सचिव पंकज पांडेय, एसए अद्दांकी, बृजेश संत आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!