उत्तराखंडसाहित्य

वैली ऑफ वर्ड्स में जुटेंगे 100 नामचीन लेखक, 10 किताबें होंगी लोकार्पित

• 12-13 नवंबर को आयोजन, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, सीएम रहेंगे मौजूद

• पहली बार सूचना और संस्कृति विभाग होंगे आयोजन में भागीदार

Valley of Words 2022 in Dehradun: देहरादून। इसवर्ष भी वैली ऑफ वर्ड्स का आयोजन देहरादून में ही होगा। 12 और 13 नवंबर को प्रस्तावित छठे संस्करण के आयोजन में पहली बार सूचना और संस्कृति विभाग भी सहयोगी की भूमिका में होंगे। यह जानकारी विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार और पूर्व आईएएस संजीव चोपड़ा ने मीडिया को दी।

उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि वैली ऑफ वर्ड्स में इस बार 100 नामचीन लेखक, 40 सेशन और 10 किताबों का विमोचन खास आकर्षण होगा। बताया कि वैली ऑफ वर्ड्स का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) द्वारा किया जाएगा। जबकि 13 नवंबर को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे।

उन्होंने बताया कि बीते 5 वर्षों से यह आयोजन देहरादून में हो रहा है। इस बार मुख्यमंत्री की सहमति पर राज्य सरकार भी इसमें भागीदार है। उन्होंने कहा कि वैली ऑफ वर्ड्स के दौरान प्रदेश की फिल्म नीति को लेकर भी चर्चा होगी। वर्तमान में इस नीति को लेकर सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।

विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने कहा कि एक या दो माह के अंदर फिल्म नीति को फाइनल कर लिया जाएगा। अभी तक आउटडोर शूटिंग पर ही फोकस होता था, लेकिन अब प्रयास है कि फिल्म से जुड़ा हर पहलू मसलन लेखन, फोटोग्राफी, सिनेमेटोग्राफी इत्यादि यहीं पर हो।

बताया गया कि वैली ऑफ वर्ड्स के दौरान विभिन्न गतिविधियां जैसे नृत्य प्रस्तुति, मंत्रणा कार्यक्रम भी होंगे। कहा कि हमारा पूरा प्रयास है कि देहरादून के वैली ऑफ वर्ड्स को जल्द से जल्द देश के सर्वश्रेष्ठ लिटरेचर फेस्टिवल के तौर पर पहचान मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button