उत्तराखंड

उत्तराखंड को केंद्रीय थर्मल प्लांट्स से मिले 500 मेगावाट अतिरिक्त बिजली

• मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ( Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ( Union Minister Manohar Lal Khattar) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम ने केंद्रीय तापीय संयंत्रों से उत्तराखंड को स्थायी रूप से 500 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति आवंटित के अनुमोदन का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में विद्युत उत्पादन के लिए केवल जलविद्युत ऊर्जा उत्पादन केंद्रों की उपलब्धता है। जिसके चलते राज्य के कुल एनर्जी मिक्स में 55 प्रतिशत से अधिक ऊर्जा जलविद्युत ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त होती है। कोयला आधारित संयंत्रों से राज्य के एनर्जी मिक्स में केवल 15 प्रतिशत ऊर्जा ही मिलती है। जिसके फलस्वरूप राज्य में बेस लोड क्षमता का अभाव राज्य की ऊर्जा सुरक्षा के लिए कठिन चुनौती बनता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शीत ऋतु में राज्य के जलविद्युत ऊर्जा स्रोतों से औसतन 300-400 मेगावाट ऊर्जा ही प्राप्त हो पाती है, जो ऊर्जा सुरक्षा की स्थिति को और गम्भीर बनाती है।

उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 4800 मेगावाट क्षमता की जलविद्युत परियोजनाओं का निर्माण मुख्यतः पर्यावरणीय कारणों से विभिन्न न्यायालयों अथवा अन्य स्तरों पर लम्बित है। जिस कारण उपलब्ध जल शक्ति का विकास न हो पाने के कारण राज्य में विद्युत की मांग एवं उपलब्धता का अन्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button