टिहरी गढ़वाल

Uttarakhand: SDRF सेनानायक ने जवानों को किया सम्मानित

टिहरी। टिहरी झील में एक्रो फेस्टिवल एवं एसआईवी चैंपियनशिप के दौरान दो पैराग्लाइडर पायलट को सुरक्षित रेस्क्यू करने वाले एसडीआरएफ के जवानों को सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने सम्मानित किया।

29 जनवरी को एक्रो फेस्टिवल एवं एसआईवी चैंपियनशिप टिहरी के दौरान पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के समय दो पैराग्लाइडर पायलट अनियंत्रित होकर टिहरी झील में गिर गए थे। सूचना पर एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।

सोमवार को वाहिनी मुख्यालय में सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी ने मुख्य आरक्षी शैलेंद्र चमोली और आरक्षी रविन्द्र सिंह, आरक्षी दीपक और टेक्निशियन अक्षय कुमार को नगद पुरस्कार प्रदान किया। यदुवंशी ने जवानों के अनुशासन, आपसी समन्वय और त्वरित निर्णय क्षमता की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!