![](https://shikharhimalaya.com/wp-content/uploads/2021/10/rekha-arya-champion.jpg)
देहरादून। केंद्रीय गृहमंत्री के उत्तराखंड दौरे पर जहां भाजपा के भीतर एकजुटता दिखी, वहीं काबीना मंत्री रेखा आर्य और विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन नाराज हो गए। रेखा आर्य एयरपोर्ट से वापस लौटी तो चैंपियन गुस्से में लाल पीले होकर सीधे अपने घर पहुंच गए।
शनिवार को अमित शाह की आगवानी के लिए जौलीग्रांट में मुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रियों, विधायकों के साथ भाजपा नेताओं का भी तांता लगा था। इसके लिए बाकायदा एक लिस्ट तैयार की गई थी। लेकिन रेखा आर्य का लिस्ट में नाम मौजूद नहीं था। जिसके कारण वह नाराज होकर दून लौट गई।
दूसरी तरफ बन्नू कॉलेज में बने मंच पर भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। जब मंच पर माननीयों की सूची में कुंवर प्रणव चैंपियन का नाम नहीं होने पर उन्हें मंच से नीचे उतार दिया गया। चैंपियन ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया तो नहीं दी। लेकिन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहने की बजाए सीधे अपने घर लौट गए।
चैंपियन के बारे माना जा रहा है कि उनके हालिया बयानों के चलते संभवतः ऐसा किया गया। चैंपिनय ने कुछ दिन पहले खुद को मंत्री बनने की इच्छा जाहिर की थी। उनके समर्थकों ने तो एक कदम आगे जाकर चैंपियन को मंत्री नहीं बनाने पर चुनाव में ईंट से ईंट बजाने तक की चेतावनी दे डाली थी।