उत्तराखंड

Uttarakhand: विधानसभा का मानसून सत्र संपन्न, यह हुआ कामकाज

Uttarakhand Assembly Monsoon Session : उत्तराखंड विधानसभा के तीन दिन का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। स्पीकर ऋतु भूषण खंडूरी ने सहयोग के लिए पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों का आभार जताया। इस सत्र में 11321 करोड़ रुपये का अनूपुरक बजट पारित किया गया। इसके अलावा राज्य आंदोलनकारियों से जुड़े क्षैतिज आरक्षण विधेयक को सदन में रखने और चर्चा के बाद प्रवर समिति को भेजा गया।

बताया गया कि मानसून सत्र की कार्यवाही 21 घंटे 58 मिनट तक चली। सत्र के दौरान विधानसभा को 626 प्रश्न प्राप्त हुए, जिसमें स्वीकार 10 अल्पसूचित प्रश्न में 03 उत्तरित, 182 तारांकित प्रश्न में 28 उत्तरित, 392 आताराकिंत प्रश्न में 66 उत्तरित रहे।

सूचनाएं
नियम – 300 की प्राप्त सूचनाएं – 42, स्वीकृत – 7, ध्यानाकर्षण – 23
नियम – 53 की प्राप्त सूचनाएं – 30 – स्वीकृत 2

ध्यानाकर्षण – 17
नियम – 58 की प्राप्त सूचनाएं- 12 स्वीकृत – 10
नियम – 310 की प्राप्त सूचनाएं – 03 परिवर्तित 03
नियम (58 में) याचिका – 5 स्वीकृत

अध्यादेश
1. उत्तराखंड माल और सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश, 2023
2. उत्तराखंड (संयुक्त प्रान्तीय रक्षक दल अधिनियम 1984) (संशोधन) अध्यादेश, 2023
3. उत्तराखंड निदेश और आधारिक संरचना (विकास और विनियमन) अध्यादेश, 2023
4. उत्तराखंड शहीद आश्रित अनुग्रह अनुदान (संशोधन) अध्यादेश, 2023

विधेयक
01. उत्तराखंड विनियोग अधिनियम (निरसन) विधेयक, 2023
02. उत्तराखंड सड़क संरचना सुरक्षा (संशोधन) विधेयक, 2023
03. वीर माधो सिंह भण्डारी, उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2023
04. उत्तराखंड (संयुक्त प्रान्तीय रक्षक दल अधिनियम, 1948) (संशोधन) विधेयक, 2023
05. उत्तराखंड राज्य आन्दोलन के चिन्हित आन्दोलनकारियों तथा उनके आश्रितों को राजकीय सेवा में आरक्षण विधेयक, 2023
06. उत्तराखंड विनियोग (2023-24 का अनुपूरक ) विधेयक, 2023
07. उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950) (संशोधन) विधेयक 2023
08. उत्तराखंड निरसन विधेयक, 2023
09. उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना (विकास और विनियमन) विधेयक, 2023
10. उत्तराखंड माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2023
11. राज्य विश्वविद्यालय विधेयक उत्तराखंड, 2023
12. उत्तराखंड शहीद आश्रित अनुग्रह अनुदान (संशोधन) विधेयक, 20ः236
13. उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय विधेयक, 2023
14. उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश अधिवक्ता कल्याण निधि, अधिनियम, 1974) (संशोधन) विधेयक, 2023


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button